loader image
Latest:
Thursday, March 26, 2026

हिसार एयरपोर्ट पर ट्रायल आज: दिल्ली के लिए भरेगी उड़ान, एयरस्पेस का होगा निरीक्षण

 

हिसार एयरपोर्ट पर ट्रायल आज: दिल्ली के लिए भरेगी उड़ान, एयरस्पेस का होगा निरीक्षण

हिसार | 28 मार्च 2025
हरियाणा के पहले हिसार एयरपोर्ट पर आज से विमानों का ट्रायल शुरू हो रहा है। इस दौरान ATR विमान एयरपोर्ट पर उतरेगा और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। हरियाणा सरकार ने अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ पहले ही समझौता (MoU) कर लिया है, जिसके तहत उड़ान संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ट्रायल उड़ान और आगे की योजना

  • आज का ट्रायल: दिल्ली से आने वाला विमान हिसार एयरस्पेस का निरीक्षण करेगा और फिर वापस दिल्ली लौटेगा।

  • अगला कदम: 13 अप्रैल को अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड 5 विमानों के साथ हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचेगी

  • शेड्यूल जारी: 31 मार्च के बाद हिसार से 5 शहरों के लिए उड़ानों का शेड्यूल तय किया जाएगा

  • ऑनलाइन बुकिंग: शेड्यूल जारी होने के बाद फ्लाइट टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन शुरू होगी

  • एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर: अलायंस एयर के लिए एयरपोर्ट पर 2 कमरों का ऑफिस तैयार किया जा रहा है, जहां कंपनी के स्टेशन मैनेजर बैठेंगे।

वन्य प्राणी हटाए गए, सुरक्षा बढ़ाई गई

हिसार एयरपोर्ट के संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए वन्य प्राणी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने नीलगाय, गीदड़, जंगली सुअर और कुत्तों को एयरपोर्ट से हटाने का अभियान पूरा किया। करीब 15 नीलगाय एयरपोर्ट बाउंड्री के अंदर थीं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया है।

DGCA लाइसेंस और समर शेड्यूल

  • DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से लाइसेंस मिलने के बाद समर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है

  • यह 31 मार्च तक तैयार होगा और 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेगा

  • 1 अप्रैल के बाद कभी भी हिसार से 5 नए शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी किया जा सकता है

हरियाणा सरकार की सहायता योजना

हरियाणा सरकार ने अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के साथ समझौता किया है, जिसके तहत अगर टिकटों में घाटा होता है, तो सरकार 1 साल तक इसकी भरपाई करेगी। इससे कम किराए में उड़ानों की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 मार्च को संभावित हिसार दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, मेयर प्रवीण पोपली समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!