loader image
Saturday, November 8, 2025

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी: जानें टाइमिंग और किराया

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी: जानें टाइमिंग और किराया

हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी! प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को करेंगे। उद्घाटन के बाद इस एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

सिर्फ 2 घंटे में पहुंचे हिसार से अयोध्या

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान सेवाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंजूरी दी है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। अब हिसार से अयोध्या मात्र 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा, हिसार एयरपोर्ट अब दिल्ली से भी सीधे जुड़ जाएगा।

फ्लाइट का टाइमिंग घोषित

घोषित शेड्यूल के अनुसार, यह विमान पहले दिल्ली से हिसार पहुंचेगा और फिर सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 बजे अयोध्या पहुंच जाएगा। इसके अलावा, जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए भी जल्द ही उड़ान शेड्यूल जारी किया जाएगा।

संभावित टिकट किराया

हिसार से अयोध्या फ्लाइट का किराया ₹3,000 से ₹4,000 के बीच हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा

हिसार एयरपोर्ट से शुरू हो रही उड़ान सेवाएं क्षेत्रीय हवाई यात्रा को बढ़ावा देंगी, जिससे हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों तक आसान यात्रा के साथ-साथ यह नई सेवाएं क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!