loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हिसार की युवती से जींद में रेप:बहाने से होटल में ले गया, अश्लील वीडियो बनाई, धमकी देकर बनाए 2 साल तक संबंध


हिसार, Sahil Kasoon The Airnews : हिसार जिले की युवती के साथ जींद में एक युवक द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने लड़की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दो साल तक लड़की का यौन शोषण किया। घटनास्थल जींद का होने के कारण हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके जींद महिला पुलिस थाना को भेज दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले की एक युवती ने बताया कि 2023 में उसकी जान पहचान जींद निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर एक दिन उसे बहला फुसलाकर रानी तालाब पर स्थित एक होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया।

युवती ने बताया कि, आरोपी सोमबीर ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो खींच ली और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उस समय उसे इसके बारे में पता नहीं था। इसके बाद सोमबीर उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और दो साल तक उसका लगातार यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की।

आरोपी सोमबीर के माता-पिता ने भी उसे तथा उसके परिवार को मरवाने की धमकी दी। आखिरकार उन्होंने हिसार पुलिस को शिकायत दी। हिसार पुलिस ने रेप, धमकी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जींद महिला थाना पुलिस को भेज दी है। जिसके बाद जींद के महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!