loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हिसार में चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या:सांसें थमने तक दबाए रखा गला, मौत के बाद खुद पुलिस-परिजनों को बताया

मृतका मोनिका की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतका मोनिका की फाइल फोटो।

हरियाणा के हिसार में पति ने अपनी पत्नी को गले दबा कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते उसका गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई।

इसके बाद आरोपी ने अपनी ससुराल और अपने माता-पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शव को वहां से अस्पताल भिजवाया गया।

जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी ने वारदात की जानकारी खुद ही डायल 112 पुलिस को दी।
आरोपी ने वारदात की जानकारी खुद ही डायल 112 पुलिस को दी।

वारदात जिले के गांव डोभी की है। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। आरोपी पति मांगेराम है। दोनों के बीच में काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी के चलते उनके बीच अक्सर झगड़ा रहता था।

आरोपी अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते शुक्रवार सुबह फिर से उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बीच उसने पत्नी का गला दबा दिया। आरोपी ने तब तक उसका गला नहीं छोड़ा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

पत्नी की मौत होने की पुष्टि होने के बाद उसने अपने ससुराल वालों को और माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को भी खुद ही बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला दो साल के बेटे की मां थी।

बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि हत्या के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतका के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका का मायका राजस्थान के दुमकी में है। परिजन अभी मृतका के ससुराल में नहीं पहुंचे है।

परिजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू करेगी। आरोपी पति अभी मौके से फरार है। आरोपी का पिता रामकुमार अपनी पत्नी के साथ राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से शादी समारोह में गया हुआ है। इसी बीच मौका देखकर सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!