loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हिसार में बीच सड़क पर पुलिस को पीटा; VIDEO:हमलावरों ने चारों तरफ से घेर कर किया हमला; 2 महिला कर्मचारी, SHO समेत 9 घायल

हरियाणा के हिसार में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। दर्जन भर लोगों ने एक साथ पुलिस को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

इस हमले में जीआरपी हिसार के SHO, दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को हिसार रेफर किया गया है।घटना शनिवार की है। GRP हिसार की टीम हांसी के गैस एजेंसी रोड निवासी आर्यन नामक युवक को ट्रेन से यात्री का 8 लाख कीमत का सोना चोरी करने के एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। SHO विनोद कुमार ने बताया कि SP रेलवे निकिता गहलोत के निर्देश पर गठित SIT टीम को आरोपी गर्ग अस्पताल के पास दिखाई दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते ही, मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास डंडे और गैस की रबड़ की पाइप थी। जिन्होंने पुलिस टीम पर चारों ओर से हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएचओ विनोद ने बताया कि हमलावरों में एक वकील भी शामिल था, जिसके पास चाकू था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला को गैस की पाइप से पुलिस पर हमला करते हुए और अन्य लोगों को धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा भी पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर पीटते हुए आरोपी दिखाई दे रहे है। हमले की सूचना मिलते ही बस अड्डा चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले के अनुसार 22 फरवरी 2025 को गोरखपुरधाम ट्रेन में बहादुरगढ़ निवासी महिला सफर कर रही थी। जिसका 5-6 तोला सोना चोरी किया था। महिला ने ही इस आरोपी की पहचान की थी।

पुलिस को बीच सड़क पर पीटने की PHOTOS…

पुलिस पर रबड़ की पाइप से हमला करती हुई गुलाबी सूट पहने हुए महिला।
पुलिस पर रबड़ की पाइप से हमला करती हुई गुलाबी सूट पहने हुए महिला।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर छुड़वाने का प्रयास करते हमलावर।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर छुड़वाने का प्रयास करते हमलावर।
वारदात के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
वारदात के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

हमलावरों की भीड़ ने बीच सड़क पर पुलिस के साथ मारपीट की।

हमलावरों की भीड़ ने बीच सड़क पर पुलिस के साथ मारपीट की।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!