loader image
Saturday, November 8, 2025

होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर निगला:कैथल में दोनों की मौत, शादी के खिलाफ था परिवार, घर से भागकर आए

हरियाणा के कैथल में प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया। दोनों पूंडरी के एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। 9 घंटे बाद इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार के लोग इनके खिलाफ थे। इसलिए दोनों घर से भाग गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। अभी परिवार के लाेग घटना पर कुछ नहीं बोल रहे।

युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को उसकी भी मौत हो गई।
युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात को उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को करोड़ा गांव का सुखविंदर (20) और हाबड़ी गांव की राजवंत (18) दोनों घर से भागकर पूंडरी के ग्रीन फिल्ड होटल पहुंचे। यहां दोनों ने कमरा बुक किया। इसके बाद दोनों कमरे के अंदर चले गए। दोपहर 2 बजे कमरे के अंदर से आवाज आने लगी। होटल के स्टाफ से कमरा खुलवाया तो सुखविंदर और राजवंत ने सल्फास निगला हुआ था। दोनों की हालत काफी खराब थी।

होटल स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद राजवंत को मृत घोषित कर दिया। साथ ही सुखजिंदर को एडमिट कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार को घटना की सूचना दी। रात को उसकी भी मौत हो गई।

युवती को तुरंत अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवती को तुरंत अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी इंचार्ज बोले- कारण पता लगा रहे पूंडरी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों को एम्बुलेंस की बजाय पुलिस की गाड़ी में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 11 बजे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!