loader image
Thursday, February 12, 2026

10वीं के छात्र की कृपाण से काटकर हत्या:कमर में घुसाकर घुमाई, किडनी के 2 टुकड़े हुए; कैथल में झगड़ा सुलझाने गया था

दोनों के आते ही आरोपियों ने डंडे-लाठियों और कृपाण से हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र की कमर में कृपाण घुसाकर घुमा दी। इससे युवक की बायीं किडनी डैमेज हो गई और उसके दो टुकड़े हो गए।

सूचना मिलते ही मृतक के पिता घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पांच नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं।

अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन

 खरकां के गांव रामथली में 10वीं कक्षा के स्टूडेंट नवराज (17) और दोस्त विनीत की वॉलीबॉल मैच को लेकर लवप्रीत प्रजापत से झगड़ा हो गया था। वो ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। झगड़ा सुलझाने को लेकर नवराज को लवप्रीत ने रजवाहे पर बुलाया था।

राजबाहे पर पर लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, जोत, हरमन व अर्श बडैच अपने 12 साथियों के साथ पहले ही मौजूद थे। तभी वो नवराज और उसके दोस्त में बहसने लगे। इसके बाद उन्होंने दोनों पर लाठी-डंडे और कृपाण से हमला कर दिया।

आरोपियों ने नवराज को कई बार कृपाण मारी, बाद में उसे शरीर के अंदर ही घुमाया। इससे उसकी बायीं किडनी डैमेज हो गई और उसके दो टुकड़े हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर गया। दोस्त विनीत भी बुरी तरह घायल हो गया।

र मचाने पर आरोपी अपने बाइकों पर सवार होकर भाग गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने नवराज सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गांव खरकां के मंगल सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी लड़की महकप्रीत कौर व लड़का नवराज सिंह है। उसका 17 वर्षीय लड़का नवराज 10वीं कक्षा में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल खरकां में पढ़ता था। आज वह अपनी दवाई लेने के लिए पटियाला गया हुआ था। उसके पास एक निजी अस्पताल रामथली से फोन आया कि नवराज सिंह को चोट लगी हुई हैं।

गुहला थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 115, 190, 191(3) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!