loader image
Wednesday, April 8, 2026

11 साल की बेटी के हत्यारे पिता ने किया सुसाइड:7 दिन बाद कैथल जेल में फांसी लगाई; पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था

 

हरियाणा के कैथल में बेटी की हत्या करने वाले बाप ने जेल में सुसाइ़ड कर लिया। आरोपी बुधवार रात सबके सोने के बाद वॉशरूम में घुसा और अंदर से गेट बंद लिया। आरोपी ने दीवार में लगी खिड़की से फंदा बनाकर लटक गया।

सुबह जब वॉशरूम का गेट अंदर से बंद मिला तो पुलिसकर्मियों ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। जेल स्टाफ ने तुरंत उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

आरोपी गोवर्धन ने 31 मार्च को अपनी 11 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद ही पुलिस को कॉल कर कहा था कि रास्ते से किसी ने बेटी को किडनैप कर लिया है। इसके बाद पुलिस जांच में मर्डर का खुलासा हुआ था। आरोपी को लगता था कि बेटी उसकी नहीं है। पत्नी पर अवैध संबंधों का भी शक जताता था।

कैथल सिविल अस्पताल में शव लेकर पहुंची पुलिस।
कैथल सिविल अस्पताल में शव लेकर पहुंची पुलिस।

कैथल जेल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेटी की हत्या का आरोपी गोवर्धन (35) जेल आने के बाद से ही परेशान रहता था। अन्य कैदियों से भी कम ही बातचीत करता था। मंगलवार- बुधवार रात करीब एक बजे गोवर्धन ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया।
वॉशरूम में जाते ही गोवर्धन ने अंदर से गेट बंद कर लिया। रात अधिक होने के कारण अधिकांश कैदी भी सोए हुए थे। किसी को गोवर्धन के वॉशरूम जाने की आवाज भी नहीं आई। गोवर्धन ने वॉशरूम की दीवार में लगी खिड़की से चादर (ओढ़ने के लिए मिली थी) से फंदा लगा लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबह कुछ कैदी वॉशरूम जाने के लिए गए तो गेट अंदर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने जेल स्टॉफ को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो गोवर्धन का शव फंदे पर लटका मिला।

आरोपी गोवर्धन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में लाया गया।
आरोपी गोवर्धन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में लाया गया।

जींद के जयपुर गदली गांव का रहने वाला गोवर्धन 30 मार्च की शाम करीब 3 बजे घर से बेटी को लेकर निकला था। उसने बेटी से कहा कि कैथल के सीवन गांव में उसकी नानी के घर जाना है। उधर से आते टाइम दुकान से इनवर्टर-बैट्री भी खरीद लाएंगे।

बाइक से कैथल के जाते समय गोवर्धन बेटी को कैथल के ही गांव प्योदा ले गया। गांव में नहर के पास उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी की किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई। डॉयल 112 पर कॉल कर कहा कि प्योदा गांव से मेरी बेटी को किसी ने किडनैप कर लिया।

आरोपी ने पुलिस से कहा कि ब्लैक स्कॉर्पियों में आए बदमाश बेटी को उठाकर ले गए। मेरे साथ मारपीट की। जेब से रुपए भी निकालकर भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके पर गांव पहुंची। आसपास घटनास्थल की जांच की गई। जांच में पुलिस को गोवर्धन की बातों पर शक हुआ।

तितरत थाना पुलिस गोवर्धन के कॉल करने वाली लोकेशन पर तलाश शुरू की। पुलिस ने नहर पर जाकर देखा तो वहां पर लड़की का शव गड्‌ढों में पड़ा था, उसके गले पर निशान बने हुए थे। इसके बाद जब गोवर्धन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने खुद ही अपनी बेटी को मार दिया था।

लड़की की नानी ने बताया कि गोवर्धन बेटी को हमारे (नानी) घर लाने की बात कहकर निकला था। (फाइल)
लड़की की नानी ने बताया कि गोवर्धन बेटी को हमारे (नानी) घर लाने की बात कहकर निकला था। (फाइल)

जेल सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार ने बताया कि गोवर्धन ने रात के समय सुसाइड किया है। जेल स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!