2 किलो 150 ग्राम डोडा चुरापोस्त सप्लाई मामले में थाना चीका पुलिस द्वारा सप्लायर काबू
कैथल, 29 जनवरी – एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए थाना चीका पुलिस एसएचओ पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा डोडा चुरापोस्त सप्लायर आरोपी गांव बिच्छियां निवासी राममेहर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अगस्त को थाना चीका पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर चीका से कैथल रोड पर नाकाबंदी शुरू कर कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध गांव सीँह निवासी नरेश कुमार को काबु किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन से 2 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई सुरेंद्र सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि नरेश कुमार को यह डोडा चुरापोस्त राममेहर उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी के कब्जे से 730 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




