loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

 

 

सड़क पर पड़ा युवक का शव

 

हरियाणा के सोनीपत में युवक की दर्दनाक हत्या: पुश्तैनी जमीन विवाद में 6 लोगों ने बेरहमी से चाकुओं से वार किए, सिर पर हमला कर बिखेरे मांस के टुकड़े

सोनीपत, 15 जून, Sahil Kasoon 

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर छह लोगों ने मिलकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया, खासकर उसके सिर पर इतने वार किए गए कि खून और मांस के टुकड़े घटनास्थल पर बिखर गए। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और खेतों के पास परचून की दुकान चलाता था।

रातभर नहीं लौटा भाई, तलाश में निकले तो मिली लाश

मृतक अशोक के भाई रिंकू ने बताया कि अशोक 15 जून की सुबह दुकान के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। फोन स्विच ऑफ मिलने पर परिजन चिंतित हो उठे और मां व पत्नी के साथ उसकी तलाश में निकले। रास्ते में उन्होंने आरोपियों को अशोक पर चाकू से हमला करते हुए देखा। जैसे ही परिजन पास पहुंचे, सभी आरोपी मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना स्थल पर ही तोड़ा दम

परिजनों ने जैसे ही अशोक के पास जाकर उसकी हालत देखी, तो वह दम तोड़ चुका था। शरीर से खून बह रहा था और पास में मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पहले भी हुए थे हमले, पुलिस नहीं पहुंची

रिंकू के अनुसार 7 जून को भी गांव गुहणा के अमित और सिसाना गांव के बलजीत उर्फ सोनू ने अशोक पर हमला किया था। उस दिन 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 8 जून को दोबारा झगड़ा हुआ, और 9 जून को थाने में शिकायत दर्ज की गई। 11 जून को थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया जहां राजीनामा हुआ, लेकिन थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, केस दर्ज

खरखौदा थाना पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली, उन्होंने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खरखौदा के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। रिंकू ने सभी नामजद आरोपियों – अमित, बलजीत, इशु, निशु, दीपक उर्फ मोनू और 2-3 अन्य के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!