loader image
Saturday, November 8, 2025

हरियाणा में मानवता शर्मसार: “सुअर” कहने पर मां-बेटी से गैंगरेप, बच्ची की हत्या

हरियाणा में मानवता शर्मसार: “सुअर” कहने पर मां-बेटी से गैंगरेप, बच्ची की हत्या

जींद, Sahil Kasoon : एक मामूली कहासुनी ने हरियाणा के जींद जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना को जन्म दिया है। शराब के नशे में धुत चार दरिंदों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, और जब उसकी 5 साल की मासूम बेटी अपनी मां की आवाज सुनकर वहां पहुंची, तो उन्होंने उसके साथ भी दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

यह हैवानियत कैसे हुई, 6 बिंदुओं में जानिए:

  1. शराब और गाली: 21 अप्रैल की रात को चार आरोपी शराब पी रहे थे। नशे की हालत में वे एक महिला की झुग्गी के पास पहुंचे, जहां उनकी महिला से कहासुनी हो गई। महिला का पति उस समय घर पर नहीं था। गुस्से में महिला ने हमीद खान नामक एक आरोपी को “सुअर” कह दिया।
  2. घसीटकर ले गए, गैंगरेप किया: इस गाली से हमीद खान आगबबूला हो गया। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला को बालों से पकड़कर घसीटा और पास ही रेलवे लाइन के नजदीक कूड़े के ढेर की ओर ले गया। वहां हमीद ने उस असहाय महिला के साथ दुष्कर्म किया।
  3. मां की चीख सुनकर आई मासूम, बनी शिकार: अपनी मां की चीखें सुनकर महिला की 5 साल की बेटी भी वहां पहुंच गई। बच्ची को देखकर दरिंदों ने उसे कंबल में दबोच लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी हमीद के तीनों साथियों ने बारी-बारी से उस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
  4. चीखने पर मासूम का गला घोंटा: जब बच्ची दर्द से चिल्लाई और छटपटाने लगी, तो शिवा और उसके साथियों ने उसका मुंह और गला जोर से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की हत्या के बाद भी इन राक्षसों का मन नहीं भरा और उन्होंने बारी-बारी से उसकी मां के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब महिला बेहोश हो गई, तो वे उसे कूड़े के ढेर पर छोड़कर भाग गए।
  5. 100 मीटर पर मिले मां-बेटी के शव, गुपचुप दफनाया: सुबह होने पर महिला और उसकी मासूम बेटी के शव लगभग 100 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बच्ची की आकस्मिक मौत मानकर उसे बनखंडी महादेव मंदिर के पास श्मशान घाट में दफना दिया, शायद उन्हें असली हैवानियत का अंदाजा नहीं था।
  6. होश आने पर मां ने बताई सच्चाई, कब्र से निकली मासूम: 23 अप्रैल की शाम तक महिला बेहोश रही। होश आने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। 24 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर PGI भेजा।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

  • महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी।
  • 26 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उन्होंने चारों आरोपियों – 46 वर्षीय हमीद खान, 18 वर्षीय बीरू, शिवा और 13 वर्षीय किशोर – को ईक्कस बाईपास पर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
  • 27 अप्रैल को शिवा, बीरू और हमीद खान को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!