नारनौल में स्कूल बस को रोकर बदमाशों ने तानी पिस्टल:ड्राइवर को धमकी- इस रूट पर न आए; घटना से डरे बच्चों को घर पहुंचाया

महेंद्रगढ़ जिला के नारनौल में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस को कुछ लोगों ने बोलेरो गाड़ी अड़ा कर रोक लिया। बोलेरो सवार युवकों ने बस ड्राइवर को पिस्तौल दिखा कर धमकी दी कि इस रूट पर बस न लेकर आए। अचानक हुई घटना से बस में सवार स्कूली बच्चे बुरी तरह से डर गए। युवकों के जाने के बाद ड्राइवर ने स्कूल प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी और बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया।
स्कूल के प्रिंसिपल ने एसपी को शिकायत देकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद नांगल चौधरी थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नारनौल में कुलताजपुर रोड पर स्थित एमएलएस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि स्कूल बस नंबर HR66B4724, रूट नंबर 46, पर गांव तोताहेड़ी, सिरोही बहाली, ढाणी बयावली, ढाणी भंडावली, मोहनपुर बाईपास और कालबा तक जाती है। बस के चालक सुदेश परिचालक रविदत्त के अनुसार 20 नवंबर को बस अपने नियमित रूट पर थी।
दोपहर के समय एक बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो, जिसके शीशे काले पर्दों से ढके हुए थे, अचानक बस के आगे आकर रुक गई। बस स्टाफ के अनुसार बोलेरो में सवार लोगों ने ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर धमकाया और चेतावनी दी कि वह इस मार्ग पर बस चलाना बंद कर दे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना के दौरान बस में स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिससे माहौल भयभीत हो गया। धमकी देकर बदमाश वहां से चले गए।

धमकी देने के बाद बस के ड्राइवर व कंडेक्टर ने किसी तरह बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बाद में बच्चों को घर पर छोड़ा गया। जिसके बाद भी बच्चे डरे हुए थे।
प्रिंसिपल राजेश कुमार ने शिकायत में लिखा कि यह घटना बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, रूट पर सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए।





Great insights on immersive experiences! For those diving into AI-driven strategies, the AI SEO Assistant from tyy.AI Tools is a game-changer for optimizing workflows and staying ahead.