loader image
Thursday, February 12, 2026

ग्राम मुस्तफाबाद–पचैण्डा कलां द्वारा आयोजित “ऐतिहासिक सर्वजातीय खाप पंचायत” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

ग्राम मुस्तफाबाद – पचैण्डा कलां द्वारा आयोजित “ऐतिहासिक सर्वजातीय खाप पंचायत” का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। पंचायत की अध्यक्षता रुहल खाप के चौधरी “श्री जयभगवान रुहल जी’ ने की। पंचायत का संचालन “गौरव सिंह आर्य” ने किया । मुख्य वक्ता मनु चौधरी दाँतल- राष्ट्रीय अध्यक्ष – अतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने बताया कि आज बड़ी-बडी उम्र में हो रहे विवाह चिंता का विषय है। विवाह उचित आयु में हो जाना चाहिए। रस्म पगड़ी का कार्यक्रम सादगी के साथ होना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग से भावी पीढी को बचाना ही होगा। पंचायत में अनेक शिक्षाविद, बुद्धिजीवियो विद्वानों ने अपने विचार रखे। मुख्य रूप से निम्न प्रस्ताव पर आम सहमति बनी :-

① विवाह दिन में हो, कैमरा, रीलस् पर ज्यादा फोकस ना रख विवाह-संस्कार पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखा जाए। शराबसेवन ना हो।

2. रस्म पगडी का कार्यक्रम सादगी के साथ किया जाये।

③ एक गौत्र, एक गाँव में विवाह ना हो।

④ विवाह उचित युवावस्था में माता-पिता की सहमति से हो।

⑤ व्यर्थ खर्च रोक कर उसे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग दिया जाये।

⑥ सद्‌भावना, सर्वसमाज एकता, आपसी भाईचारा एकता पर धरातल स्तर से कार्य हो ।

7. बच्चों को खेलकूद, व्यायाम, सात्विक भोजन, उचित दिनचर्या के लिए प्रोत्साहित किया जाये।

8. दूध बेचना और व्यर्थ पैट्रोल फूंकने से समाज बवे ।
9. माता-पिता घर में मोबाइल का प्रयोग बहुत सीमित करें। कुछ समय के लिए फोन बंद ही रखे और परिवार संग अच्छी चर्चा करे ।

10. दादा-दादी, नाना-नानी फिर से बच्चों को कहानियों में दी जाने वाली शिक्षाओं से जोडे।

11. विपरीत परिस्थिति होने पर मामसिक दबाव ना लेकर अपने परिवार से खुलकर बात करें जिससे बच्चों में आत्महत्या एवं डिप्रेशन की घटना कम हो।

12. एकल परिवार की अपेक्षा संयुक्त परिवार में रहने को बढावा देवें।

13. चुनाव को आपसी सहमति से सर्वसम्मति से चुनकर उम्मीदवारों को लड़ने से बचाया जाये, जिससे समाज का व्यर्थ खर्च और चुनाव दौरान शराब बांटने से बचाव हो।

14. दल-पार्टी कोई भी हो, बुरे व्यक्ति को वोट ना दिया जाये। बेदाग छवि एवं समाजसेवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाये जिससे राजनीति का शुद्धिकरण हो,

कार्यक्रम में मुख्यतः श्योराण खाप के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य, अनिरुद्ध वर्मा, मदनपाल चैयरमैन, राजेश चैयरमैन, कूकड़ा ब्लॉक प्रमुख अमित चौ०, स्वामी सूर्यवेश, स्वामी सत्यवेश, आचार्य कृष्ण शास्त्री, मा० विजय सिंह, डा० कुलदीप मलिक, एड० गजेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र चौधरी, प्रमोद धनकड़, राजपाल आर्य, एड. विकाश तेवतिया, इतिहासकार कर्णसिंह सैनी, संजय राठी आदि रहे।

सभी वक्ताओं ने भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बुराई छोडने और अच्छाईयों को ग्रहण करने पर जोर दिया। पंचायत अध्यक्ष ने प्रस्ताव अनुरुप चलने वाले नवयुवकों और समाजसेवी लोगों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजकों का भी सभी गणमान्य लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आर्य जत्था एकजुटता संघ संचालक :- राजऋषि आर्य रुहलग्राम मुस्तफाबाद – पचैण्डा कलां द्वारा आयोजित “ऐतिहासिक सर्वजातीय खाप पंचायत” का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। पंचायत की अध्यक्षता रुहल खाप के चौधरी “श्री जयभगवान रुहल जी’ ने की। पंचायत का संचालन “गौरव सिंह आर्य” ने किया । मुख्य वक्ता मनु चौधरी दाँतल- राष्ट्रीय अध्यक्ष – अतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने बताया कि आज बड़ी-बडी उम्र में हो रहे विवाह चिंता का विषय है। विवाह उचित आयु में हो जाना चाहिए। रस्म पगड़ी का कार्यक्रम सादगी के साथ होना चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग से भावी पीढी को बचाना ही होगा। पंचायत में अनेक शिक्षाविद, बुद्धिजीवियो विद्वानों ने अपने विचार रखे। मुख्य रूप से निम्न प्रस्ताव पर आम सहमति बनी :-

① विवाह दिन में हो, कैमरा, रीलस् पर ज्यादा फोकस ना रख विवाह-संस्कार पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखा जाए। शराबसेवन ना हो।

2. रस्म पगडी का कार्यक्रम सादगी के साथ किया जाये।

③ एक गौत्र, एक गाँव में विवाह ना हो।

④ विवाह उचित युवावस्था में माता-पिता की सहमति से हो।

⑤ व्यर्थ खर्च रोक कर उसे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग दिया जाये।

⑥ सद्‌भावना, सर्वसमाज एकता, आपसी भाईचारा एकता पर धरातल स्तर से कार्य हो ।

7. बच्चों को खेलकूद, व्यायाम, सात्विक भोजन, उचित दिनचर्या के लिए प्रोत्साहित किया जाये।

8. दूध बेचना और व्यर्थ पैट्रोल फूंकने से समाज बवे ।
9. माता-पिता घर में मोबाइल का प्रयोग बहुत सीमित करें। कुछ समय के लिए फोन बंद ही रखे और परिवार संग अच्छी चर्चा करे ।

10. दादा-दादी, नाना-नानी फिर से बच्चों को कहानियों में दी जाने वाली शिक्षाओं से जोडे।

11. विपरीत परिस्थिति होने पर मामसिक दबाव ना लेकर अपने परिवार से खुलकर बात करें जिससे बच्चों में आत्महत्या एवं डिप्रेशन की घटना कम हो।

12. एकल परिवार की अपेक्षा संयुक्त परिवार में रहने को बढावा देवें।

13. चुनाव को आपसी सहमति से सर्वसम्मति से चुनकर उम्मीदवारों को लड़ने से बचाया जाये, जिससे समाज का व्यर्थ खर्च और चुनाव दौरान शराब बांटने से बचाव हो।

14. दल-पार्टी कोई भी हो, बुरे व्यक्ति को वोट ना दिया जाये। बेदाग छवि एवं समाजसेवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाये जिससे राजनीति का शुद्धिकरण हो,

कार्यक्रम में मुख्यतः श्योराण खाप के चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य, अनिरुद्ध वर्मा, मदनपाल चैयरमैन, राजेश चैयरमैन, कूकड़ा ब्लॉक प्रमुख अमित चौ०, स्वामी सूर्यवेश, स्वामी सत्यवेश, आचार्य कृष्ण शास्त्री, मा० विजय सिंह, डा० कुलदीप मलिक, एड० गजेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र चौधरी, प्रमोद धनकड़, राजपाल आर्य, एड. विकाश तेवतिया, इतिहासकार कर्णसिंह सैनी, संजय राठी आदि रहे।

सभी वक्ताओं ने भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बुराई छोडने और अच्छाईयों को ग्रहण करने पर जोर दिया। पंचायत अध्यक्ष ने प्रस्ताव अनुरुप चलने वाले नवयुवकों और समाजसेवी लोगों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजकों का भी सभी गणमान्य लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आर्य जत्था एकजुटता संघ संचालक :- राजऋषि आर्य रुहल

“ऐतिहासिक सर्वजातीय खाप पंचायत” की तस्वीरें….

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!