loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल पुलिस लाइन में अपराध व कल्याण गोष्ठी का आयोजन, अपराध नियंत्रण और जांच की गुणवत्ता पर फोकस

कैथल, 29 जनवरी – जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों के त्वरित व प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से तथा तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर पुलिस अधीक्षक उपासना द्वारा वीरवार को पुलिस लाइन कैथल में एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी एवं कल्याण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी बीरभान, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी ललित कुमार, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न क्राइम यूनिटों के प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान जिले में दर्ज मामलों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से अनुसंधानाधीन अभियोगों के प्रतिशत, लंबित मामलों तथा उनके लंबित रहने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही सीलिंग प्लान के अंतर्गत नाकाबंदी, रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान स्पेशल टारगेट पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जघन्य अपराधों से संबंधित अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने सभी को आदेश दिए कि थाना चौकी में आने वाले परिवादियों से मधुर व्यवहार करते हुए उनकी परिवाद पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलवाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति हर हाल में सुनिश्चित करें। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में तेजी से जांच पूरी करने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक उपासना ने गोष्ठी के अंत में कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उसे बनाए रखने के लिए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कल्याण गोष्ठी में पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा:-

कल्याण गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं तथा अन्य कल्याणकारी मुद्दों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि वे मानसिक रूप से तनावमुक्त होकर बेहतर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊँचा रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि संतुष्ट पुलिसकर्मी ही जनता को बेहतर सेवा प्रदान कर सकता है।

फोटो संलग्न है

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!