August 16, 2025154 Views 2 min read दादरी के SSB जवान का करंट लगने से निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार चरखी दादरी जिले के अचीना गांव के सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान प्रवीण का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से निधन हो गया। शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में एसएसबी की टुकड़ी ने सलामी दी और चचेरे भाई ललित ने उन्हें मुखाग्नि दी। करंट लगने से ड्यूटी के दौरान हादसा 32 वर्षीय प्रवीण 2018 में एसएसबी में बतौर सिपाही (MTS) भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में 63 SSB बटालियन से आरके पुरम, दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। युवाओं ने बाइकों के जत्थे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। 6 माह की बच्ची और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ प्रवीण तीन बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी तीनों बहनें शादीशुदा हैं और भाई के निधन से गहरे सदमे में हैं। करीब दो साल पहले ही प्रवीण के पिता का निधन हो गया था। उनकी पत्नी प्रमीला और 6 माह की मासूम बेटी अब अकेले रह गई हैं।
August 15, 2025107 Views 1 min read जींद में पुलिस की गाड़ी पर हमला: लाठी मारकर शीशा तोड़ा, सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
August 15, 2025151 Views 1 min read कुरुक्षेत्र में सिपाही का सुसाइड: हाथ पर लिखा मिला नोट, बैग में पत्र और मोबाइल में वीडियो का जिक्र
August 15, 2025186 Views 1 min read लव मैरिज से गुस्साए भाई ने की जीजा की हत्या:गुरुग्राम से किडनैप किया, हाथ बांधे, आंखों पर भी पट्टी बांधी, फिर चाकू से गला रेता; 4 गिरफ्तार
August 15, 2025238 Views 0 min read हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर भीषण हादसा: रोडवेज बस और कार में टक्कर, 3 घायल
August 14, 2025310 Views 1 min read कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, आरोपी की प्रोफाइल पर JJP नेता के साथ फोटो
August 14, 2025221 Views 1 min read खुल गया EVM का राज, बदला सरपंच का ताज! देश की सबसे बड़ी अदालत ने किया गांव की सत्ता का फैसला, बूथ से सुप्रीम कोर्ट तक की लंबी जंग खत्म
August 14, 2025217 Views 0 min read अवैध देशी कट्टा सप्लाई करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा आरोपी गिरफ्तार
August 14, 2025258 Views 1 min read कुरुक्षेत्र में SPO जयभगवान की गोली लगने से मौत – जिला जेल के बाहर हुई घटना, हादसा या सुसाइड की जांच जारी