loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता को किया निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और आर्थिक नुकसान बना कारण

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता को किया निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही और आर्थिक नुकसान बना कारण

चरखी दादरी (Sahil Kasoon): हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एक सख्त कदम उठाते हुए चरखी दादरी शहर के कनिष्ठ अभियंता (JE) राजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही ड्यूटी में लापरवाही और बिजली कनेक्शन जारी करने के कारण विभाग को हुए आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इस निलंबन के आदेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) के प्रबंध निदेशक को दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र सिंह एसडीओ, ओपी, शहर चरखी दादरी के अंतर्गत एएफएम और एरिया इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे।

चार्जशीट में क्या आरोप हैं?

DHBVNL की ओर से चरखी दादरी के एक्सईएन ओपी डिवीजन द्वारा चीफ इंजीनियर, ओपी सर्कल, भिवानी को चार्जशीट सौंपी गई थी। ऊर्जा मंत्री कार्यालय में प्राप्त उस चार्जशीट में कहा गया है कि राजेन्द्र सिंह ने विद्युत कनेक्शन जारी करने में लापरवाही बरती, जिससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

इन आरोपों को गंभीर मानते हुए, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने JE राजेन्द्र सिंह (पुत्र श्री भीम सिंह) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!