loader image
Latest:
Tuesday, February 3, 2026

झज्जर में माइनर कटने का मामला, ढाकला-कासनी-नीलाहेड़ी गांव के जमींदारों पर आरोप

झज्जर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। ढाकला, कासनी और नीलाहेड़ी गांव से गुजरने वाली कासनी माइनर को बीती रात किसी व्यक्ति द्वारा काटे जाने को लेकर विभाग की ओर से सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

शिकायत का विवरण

विभाग के जे.ई. अशोक कुमार ने बताया कि—

  • 14-15 जुलाई की रात गांव ढाकला में कासनी माइनर के आर.डी. 19700 पर किसी अज्ञात जमींदार ने बिना अनुमति क्रॉस कट बनाया।

  • 15-16 जुलाई की रात गांव नीलाहेड़ी में आर.डी. 1.3300 पर क्रॉस कट लगाया गया।

  • 21 जुलाई को गांव कासनी में आर.डी. 35800/आर पर किसी अज्ञात जमींदार ने माइनर को काटा।

अशोक कुमार ने शिकायत में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

झज्जर सदर थाना एस.एच.ओ. विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि माइनर को वास्तव में किसी ने काटा है या यह अपने आप टूटी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।

Amit Dalal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!