loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

Kaithal Double Murder: दो किशोरों की गला रेतकर हत्या से गांव में मची सनसनी

(लवप्रीत सिंह) कैथल जिले के धनौरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने आज सुबह दो किशोरों के शव नाले के पास पड़े देखे। यह दोनों किशोर बीते दिन शाम 5:30 बजे से लापता थे और बरटा गांव के निवासी थे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि दोनों की हत्या किसी तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से जानकारी जुटा रही है। दोनों किशोरों की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई गई है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और किसी आरोपी की पहचान भी नहीं हुई है। गांव में इस डबल मर्डर की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी बोले- मामले की जांच जारी

सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कोई आपसी रंजिश या अन्य कारण है या नहीं।

सिर पर चोट के निशान

जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरभान ने बताया कि उन्हें डबल मर्डर की सूचना मिली थी। दोनों किशोर कल सायं 5:30 बजे से गायब थे और आज सुबह उनके शव नहर के पास मिले हैं। दोनों के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। एक किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि दूसरा 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।


#KaithalNews #DoubleMurder #HaryanaCrime #KaithalMurder #KaithalBreakingNews #KaithalPolice #HaryanaNews #theairnews #theairnewsharyana #KaithalYouthMurder #DSPKaithal #MurderInvestigation #HindiNews #CrimeInKaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!