loader image
Saturday, November 8, 2025

कुरुक्षेत्र में मकान की छत गिरी: 2 भाइयों की मौत, 4 लोग घायल

 

घायलों को शाहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को शाहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। बुधवार सुबह शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में कच्चे मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से काम करने के लिए यहां आए थे।

मृतकों की पहचान प्रयागराज (UP) निवासी संदीप (26) और कुलदीप (27) के रूप में हुई है। हादसे के समय मकान में 7 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति बाहर था। अचानक पूरी छत गिरने से छह लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला और शाहाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

  • हादसा सुबह 6 बजे हुआ, जब सभी सो रहे थे।

  • मकान कच्चा और छत लकड़ी की कड़ियों से बनी थी, जिस पर बरसात का पानी रोकने के लिए तिरपाल डाला हुआ था।

  • लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की नींव और छत कमजोर हो गई थी।

पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया:
घायलों में राजेंद्र, पप्पू, सुनील, राजू और सुरेंद्र शामिल हैं। सुरेंद्र को गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!