loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए घर देने वाला गिरफ्तार: कैथल में दोस्त करता था भ्रूण की जांच; फर्जी ग्राहक बनाकर रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

 

अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए घर देने वाला गिरफ्तार: कैथल में दोस्त करता था भ्रूण की जांच; फर्जी ग्राहक बनाकर रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

( Parveen bhardwaj ) कैथल के गांव मानस में घर के कमरे में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया मकान मालिक चंद्र राज, पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी ऋषिपाल का दोस्त है। उसने ऋषिपाल को मशीन रखने के लिए जगह दी थी, जहाँ से अवैध रूप से भ्रूण जांच की जाती थी।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

आरोपी ऋषिपाल को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने गांव मानस में चंद्र राज के घर पर मशीन लगाई थी। वहाँ महिलाओं को बुलाकर भ्रूण जांच की जाती थी। यह गिरोह करीब एक महीने पहले ही इस अवैध काम को अंजाम दे रहा था।

ऋषिपाल ने छह महीने पहले कलायत क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी थी, जिसकी अब मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

22 मार्च को पकड़ी गई थी मशीन

बता दें कि कैथल और कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने 22 मार्च को गांव मानस में अवैध भ्रूण जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में आरोपी ऋषिपाल को अल्ट्रासाउंड मशीन और 30 हजार रुपए नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया

पुलिस को मिल रही थी गुप्त सूचना

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी ऋषिपाल गांवों में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कर रहा है। इसके लिए वह अलग-अलग जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाकर चोरी-छिपे भ्रूण जांच का अवैध धंधा चला रहा था।

आरोपी भ्रूण जांच के बदले महिलाओं से 30 से 40 हजार रुपए लेता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!