loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

इंतजार खत्म, कल से चलेगी चंडीगढ़ से हिसार की सीधी ट्रेन, जानिए रूट व टाइम

The Airnews | हिसार | 17 मई 2025

(लवप्रीत सिंह) हरियाणा के इतिहास में 17 मई 2025 का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। पहली बार हिसार से चंडीगढ़ और सातरोड से गुरुग्राम के लिए सीधी रेल सेवाओं की शुरुआत हो रही है। यह ऐतिहासिक कदम हरियाणा के लोगों के लिए विशेषकर हिसार, कैथल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

हरी झंडी दिखाएंगे सावित्री जिंदल और नवीन जिंदल

यह शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से होगा, जहां विधायक सावित्री जिंदल और कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल दोनों नई रेल सेवाओं को संयुक्त रूप से रवाना करेंगे। यह पहल दोनों नेताओं के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।

सावित्री जिंदल ने इसे “हिसार के सपनों को राजधानी से जोड़ने वाली कड़ी” बताया और कहा कि यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

वहीं सांसद नवीन जिंदल ने इस सीधी कनेक्टिविटी को शिक्षा, चिकित्सा और व्यापारिक क्षेत्रों में नए अवसर खोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा लाखों लोगों को फायदा पहुंचाएगी।


चंडीगढ़ से हिसार के बीच वाया कैथल पहली सीधी रेल सेवा

रेल मंत्रालय ने 64563-64 नंबर की अंब अंदौरा-अंबाला मेमू ट्रेन के विस्तार को मंजूरी दी है। यह ट्रेन अब हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन तक जाएगी। इससे पहले इस ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी गई थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन रात को हिसार की तरफ और सुबह चंडीगढ़ की ओर चलेगी। यह सीधी रेल सेवा कैथल, कुरुक्षेत्र, नरवाना, जाखल, उकलाना, बरवाला जैसे स्टेशनों को भी जोड़ेगी।


ट्रेन की समय सारिणी

हिसार की ओर जाने का समय स्टेशन चंडीगढ़ की ओर जाने का समय
19:25 – 19:35 अंबाला 07:20 – 07:40
20:08 – 20:30 कुरुक्षेत्र 05:55 – 06:10
21:02 – 21:04 कैथल 04:48 – 04:50
21:45 – 21:55 नरवाना 04:10 – 04:20
23:20 – 23:30 जाखल 03:40 – 03:50
23:58 – 00:00 उकलाना 03:00 – 03:02
00:20 – 00:35 बरवाला 02:45 – 02:47
01:05 रायपुर हरियाणा 02:25

 

कैथल, कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद के यात्रियों को भी फायदा

इस रेल सेवा की शुरुआत से अब कैथल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और आस-पास के गांवों के यात्रियों को भी कम किराए में चंडीगढ़ और हिसार जाने की सीधी सुविधा मिलेगी। इससे पहले इन क्षेत्रों के यात्रियों को लंबे समय से इस कनेक्टिविटी का इंतजार था।

रेल यात्री कल्याण समिति ने जताया आभार

रेल यात्री कल्याण समिति ने इस फैसले के लिए सांसद नवीन जिंदल और रेल मंत्रालय का आभार जताया है। यह रेल सेवा न केवल सुविधाजनक सफर का माध्यम बनेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास की गति को भी बढ़ाएगी।


#HisarToChandigarh #HaryanaRailway #SavitriJindal #NaveenJindal #TheAirnews #TheAirnewsHaryana #NewTrainService #KaithalRailway #MEMUtrain #ChandigarhToHisar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!