loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की, 14.40 लाख की ठगी

कैथल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की, 14.40 लाख की ठगी

कैथल ( PARVEEN BHARDWAJ ) सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपनी मीठी बातों में फंसा लिया।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान युवती की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 14.40 लाख रुपये वसूल लिए।

पुलिस कार्रवाई शुरू

थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर रहें सतर्क!

  • अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत करते समय सावधानी बरतें।
  • निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचें।
  • किसी भी प्रकार की धमकी या ब्लैकमेलिंग का तुरंत पुलिस में शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!