loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल पुलिस की तत्परता से वर्ष 2024 से लापता किशोर सकुशल बरामद, परिवार में लौटी मुस्कान

कैथल, 23 जनवरी लिस अधीक्षक उपासना के दिशा-निर्देशों के तहत लापता व्यक्तियों की तलाश करने के लिए पीएसआई सुमित के नेतृत्व में एएसआई ईश्वर सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सरोज व महिला कांस्टेबल शीतल को शामिल करते हुए मिसिंग सैल टीम का गठन किया गया है। टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए लापता 14 वर्षीय एक किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मायापुरी कॉलोनी, करनाल रोड कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसका करीब 13 वर्षीय पुत्र 24 अक्टूबर 2024 को घर से बिना बताए घर से लापता है। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस बारे थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया। मिसिंग सेल पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, स्थानीय सूचनाओं और निरंतर प्रयासों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
जांच के दौरान सामने आया कि किशोर को एक अज्ञात व्यक्ति नशीला पदार्थ सुंघाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया था। जहां कुछ समय तक युवक को एक होटल पर काम करवाया गया। बाद में युवक वहां से भागकर ट्रेन में अमृतसर चला गया, तथा अपना पता बताने में असमर्थ था, अमृतसर एक व्यक्ति के पास रहने लग गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के उपरांत पुलिस द्वारा किशोर की काउंसलिंग करवाई गई तथा उसे सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सकुशल वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने कैथल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम के प्रयासों की सराहना की।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!