loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल: प्रॉपर्टी डीलर संदीप चहल ने 37.51 लाख में खरीदा VIP नंबर HR88B8888

कैथल के प्रॉपर्टी डीलर संदीप चहल ने चर्चित VIP नंबर HR88B8888 को 37 लाख 51 हजार रुपए में खरीदा है। यह नंबर लगातार चर्चा में रहा है और हाल ही में हुई नई नीलामी में संदीप चहल ने इसे अपने नाम किया।

संदीप चहल ने बताया कि 8 नंबर उनका लक्की नंबर है। उनके परिवार के पास करीब 13 वाहन हैं, जिनमें अधिकतर में 8 अंक वाले ही नंबर लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास पहले से HR87 S 8888 नंबर भी है, जो उनकी अल्काजार कार पर लगा हुआ है।

क्यों खास है यह नंबर?

संदीप चहल के अनुसार, बचपन से ही उन्हें 8 अंक वाले नंबरों से लगाव रहा है। परिवार में भी 8 नंबर को प्राथमिकता दी जाती है। टू-व्हीलर से लेकर कारों तक लगभग सभी वाहन 8 वाले नंबरों के साथ हैं। इसी लगाव के चलते उन्होंने HR88B8888 खरीदने का फैसला किया।

अब किस वाहन पर लगेगा यह नंबर?

संदीप चहल ने बताया कि आने वाले 90 दिनों में वे कोई नई गाड़ी या बाइक खरीदेंगे और इस पर यह नया VIP नंबर लगाएँगे। उन्होंने अभी तय नहीं किया कि कौन-सी गाड़ी लेंगे, लेकिन परिवार से विचार-विमर्श के बाद जल्द फैसला करेंगे।

नीलामी की प्रक्रिया कैसे होती है?

हरियाणा में हर हफ्ते fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी होती है।

शुक्रवार 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक आवेदन

बुधवार शाम तक ऑनलाइन बोली

उसी दिन परिणाम घोषित

नंबर बेचा भी जा सकता है

SDM ऑफिस के अनुसार, VIP नंबर लेने वाला व्यक्ति इसे अपनी इच्छा से बेच भी सकता है। इसके लिए आवश्यक सरकारी नियम और फैमिली ID की जरूरत होती है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!