loader image
Thursday, February 26, 2026

कैथल में 11वीं की छात्रा से रेप:पहले नहाते हुए का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर रात में छत पर बुलाया

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

कैथल (Sahil Kasoon The Airnews)   कैथल में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही दो लड़कों ने पहले लड़की के नहाते हुए की वीडियो बनाई। फिर ब्लैकमेल किया और रात के समय छत पर बुलाया। दोनों ने लड़की के साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मामला गुहला थाना क्षेत्र के गांव का है। डरी सहमी लड़की से जब परिजनों ने उदासी का कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में लड़की के पिता ने गुहला थाने में शिकायत दी है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 15 जुलाई को दिन के समय पड़ोस के ही दो लड़कों ने नहाते समय उसकी बेटी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। बाद में लड़की को वह वीडियो दिखाई और ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी।

लड़की को रात के समय छत पर आने के लिए मजबूर किया। रात को करीब 12 बजे दोनों ने लड़की को छत पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

गुहला थाना के जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि लड़की के पिता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोस के ही दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!