loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

घर में घुसकर महिला से मारपीट: कपड़े फाड़े, प्राइवेट पार्ट छुआ, बेटी से रेप की धमकी

जींद ( Sahil Kasoon The Airnews) जींद  शहर की एक कॉलोनी में एक महिला के घर पर घुसकर बाप-बेटे ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बुरी नीयत से उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। इतना ही नहीं, उन्होंने उसकी बेटी के साथ रेप की धमकी भी दी।

महिला के मुताबिक, आरोपी सुभाष उसकी रिश्तेदारी में आता है। उसकी ननद की शादी वहीं हुई है और ननद ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया हुआ है, जिसमें कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में महिला के पति की गवाही होनी है। आरोप है कि गवाही रुकवाने के लिए सुभाष और उसका बेटा महिला के घर पहुंचे और हमला कर दिया।

महिला और उसकी बेटी उस समय घर पर अकेली मौजूद थीं। शिकायत में कहा गया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने कपड़े फाड़े और अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने डायल-112 पर फोन किया तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!