loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

ट्रेफिक पुलिस द्वारा बस स्टैंड कैथल पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों मीटिंग लेकर ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक 

                                                          ———————-

कैथल, 30 जनवरी – पुलिस अधीक्षक उपासना के दिशा-निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रैफिक थाना एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर सतपाल द्वारा बस स्टैंड कैथल पहुंचकर ऑटो चालक वा ई रिक्शा चालक को इकट्ठा करके ट्रैफिक नियमों बारे समझाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चालकों को संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना स्वयं की जान और दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।  टीम ने चालकों को ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और तेज रफ्तार से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही चालको से अपील की गई कि वे हमेशा निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें, सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। एसएचओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके साथ साथ एसएचओ ने कहा की यदि कोई भी ऑटो, ई-रिक्शा, कार या बाइक तेज़ साउंड सिस्टम, अभद्र स्टिकर अथवा किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री के साथ पाई जाती है, तो संबंधित वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा तथा नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि सड़क पर अनुशासन व सुरक्षित माहौल भी बनेगा। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे सड़क पर संयम और धैर्य का परिचय दें तथा दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!