थाने में ही रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला SI: रेप FIR रद्द करने के बदले मांगे थे 1 लाख, ACB ने रंगेहाथ दबोचा

सोनीपत | Sahil Kasoon The Airnews : हरियाणा के सोनीपत जिले से पुलिस विभाग की छवि पर एक और दाग लगाने वाली घटना सामने आई है। महिला सब इंस्पेक्टर (SI) मंजू को रेप की FIR कैंसिल करने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
थाने में ही मांगे थे पैसे, ACB ने पकड़ा
सूत्रों के अनुसार, SI मंजू ने शिकायतकर्ता से पहले 40 हजार रुपए ले लिए थे, और शनिवार को बचे हुए 60 हजार रुपए की डील थी। जैसे ही व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में उसे रकम सौंपी, ACB टीम ने तुरंत दबिश देकर SI को रंगेहाथ पकड़ लिया।
आरोपी को धमकाकर मांगी थी रिश्वत
FIR की शुरुआत रोहतक में धारा 376 (रेप) के तहत हुई थी, जो बाद में सोनीपत ट्रांसफर हो गई। जांच में मामला झूठा पाया गया, लेकिन SI मंजू ने बिना थाना प्रभारी को बताए आरोपी से पैसे की डिमांड की।
ACB की कार्रवाई, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
ACB टीम ने मौके पर 60,000 रुपये जब्त किए हैं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। SI मंजू से पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।




