loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

ध्रुव राठी के AI वीडियो पर SGPC का विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग

हरियाणा के यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनका नया वीडियो “The Sikh Warrior Who Terrified The Mughals” चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर और सिख गुरुओं से जुड़ी कहानियों को AI (Artificial Intelligence) एनिमेशन के जरिए प्रस्तुत किया है। इस वीडियो में बाबा बंदा सिंह बहादुर को ‘रॉबिन हुड’ कहना और सिख गुरुओं व उनके परिवार को एनिमेटेड रूप में दर्शाया गया है।

SGPC ने जताया गहरा विरोध
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस वीडियो को सिख सिद्धांतों और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया है। SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर की ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है, और गुरुओं के सम्मान को नजरअंदाज किया गया है।

SGPC ने इस वीडियो को लेकर भारत सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की है और दिल्ली पुलिस को शिकायत भी दी गई है।

ध्रुव राठी की सफाई
बढ़ते विवाद के बीच ध्रुव राठी ने अपनी सफाई में एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि यह वीडियो ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और AI तकनीक के माध्यम से इसे अधिक रोचक बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिख समुदाय को इससे आपत्ति है तो वे वीडियो को हटाने या उसमें बदलाव करने के लिए तैयार हैं।

AI से एनिमेटेड धार्मिक चरित्रों पर आपत्ति
SGPC का कहना है कि धार्मिक पात्रों को AI से एनिमेट करना सिख परंपरा के खिलाफ है और इससे आस्था को ठेस पहुंचती है। वीडियो में दिखाई गई घटनाओं की प्रस्तुति, शब्द चयन और तुलना पश्चिमी दृष्टिकोण से करना सिख इतिहास के साथ अन्याय है।

ऐतिहासिक तथ्यों पर विवा
SGPC ने वीडियो के फैक्ट्स और प्रस्तुतीकरण शैली दोनों पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बाबा बंदा सिंह बहादुर को ‘रॉबिन हुड’ कहना उनकी ऐतिहासिक भूमिका को सीमित करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में दिए गए स्रोतों और लिंक सटीक नहीं हैं और इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।


#DhruvRathee #SGPC #SikhHistory #BandaSinghBahadur #AIControversy #TheAirnews #SikhCommunity #YouTubeIndia #AIAnimationIssue #SikhSentiments #DelhiPoliceComplaint #IndianYouTuber #ReligiousControversy #TheAirnewsHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!