loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

नरवाना में गैस सिलेंडर फटा, मकान में आग:चाय बनाते समय हादसा; लाखों का सामान जला, आग बुझने के बाद छत गिरी

ढाकल गांव में सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया। - Dainik Bhaskar

जींद जिले में नरवाना के ढाकल गांव में सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया और मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पवन के मकान में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह घर की महिला चाय बनाने के लिए सिलेंडर के पास गई थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। परिवार के सदस्यों ने तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही, प्रशासन और दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। आग बुझने के बाद मकान की छत टूटकर गिर गई और अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। घटना के बाद से परिवार प्रभावित है और गांव में चिंता का माहौल है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!