loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

फतेहाबाद में कस्सी से युवक की गर्दन काटी:खेत में मिला शव, कुछ दिन पहले हुआ रिश्ता, 5 महीने बाद थी शादी

खेत के कमरे में पड़ी खून से सनी कस्सी। - Dainik Bhaskar

खेत के कमरे में पड़ी खून से सनी कस्सी।

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के गले पर कस्सी से वार किए गए थे। आरोपी मौके पर कस्सी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था।

जानकारी के अनुसार, गांव महमदकी के जगविंद्र सिंह (28) रविवार को अपने खेत में गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद शीरी ने खेत में जाकर देखा। वहां बने एक कमरे में जगविंदर का शव पड़ा मिला।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन बाद में उन्हें खून से सनी हुई एक कस्सी भी वहीं रखी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा युवक का शव।
कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा युवक का शव।

मृतक के पिता अवतार सिंह ने बताया कि कल परिवार के लोग भोग पर गए हुए थे। खेत में सिंचाई की बारी थी, इसलिए जगविंद्र खेत चला गया। शाम को करीब 5 बजे चचेरे भाई ने सूचना दी। मारने के बाद आरोपी ने कमरे पर लगे शटर को भी आधा नीचे किया हुआ था। जब शटर खोलकर अंदर गए, तो डेडबॉडी पड़ी मिली।

जगविंदर का परिवार खेतीबाड़ी ही करता है। वह दो भाईयों में छोटा था, जगविंद्र भी खेतीबाड़ी में ही परिवार का हाथ बंटाता था। पुलिस को शक है कि जगविंद्र के किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

परिजनों के मुताबिक, जगविंद्र सिंह का गांव कमाना की एक युवती के साथ प्रेम था। उसी युवती के साथ जगविंद्र का रिश्ता तय कर दिया गया था, अभी वह 28 साल का था। उसके 29 साल का होते ही शादी करनी थी। पांच महीने बाद वह 29 साल का होने वाला था।

मगर इससे पहले ही यह वारदात हो गई। पुलिस इस मामले की प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। सदर थाना रतिया प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसको जल्द पकड़ा जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!