भाजपा कैथल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संतो व महंतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

कैथल, 10 जुलाई, Sahil Kasoon The Airnews : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा प्रांत में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य संतों एवं महंतों के डेरों पर जाकर उन्हें सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष कैथल श्रीमती ज्योति सैनी ने माता गेट स्थित पवित्र सूरजकुंड माता मंदिर में पहुँचकर पूजनीय महंत श्री रमन पूरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शक्ति सोथा, शहरी मण्डल अध्यक्ष आयुष गर्ग, शाशि सैनी, कर्मवीर जांगड़ा, प्रमोद भाटिया सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सैनी ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है। वे न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गुरु-शिष्य संबंधों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज हमारे राष्ट्र की आत्मा है, जिनके आशीर्वाद से समाज में शांति, सद्भावना एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
भाजपा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कर्तव्य का निर्वहन था, बल्कि समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा व आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल भी रही।
पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर संतों और गुरुओं का सम्मान किया गया, जिससे भाजपा की जनसंवेदनशीलता और भारतीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिलता है।




