loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

भिवानी में IPS और HPS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: (Sahil Kasoon The Airnews) हरियाणा सरकार ने देर रात 3 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए।

भिवानी में टीचर मर्डर केस को लेकर नाराज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भिवानी एसपी मनबीर सिंह को हटाकर उनकी जगह आईपीएस सुमित कुमार को नया एसपी नियुक्त किया है।

इसके अलावा एचपीएस अमित दहिया को पंचकूला साइबर और क्राइम से हटाकर झज्जर जिले का DCP क्राइम लगाया गया है।

आईपीएस सुरेंद्र सिंह भोरिया को एसपी HSNCB (H) बनाया गया है, जबकि एचपीएस पंखुड़ी कुमारी को एसपी एसीपी अंबाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!