loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

महम में कोहरे से सड़क हादसा, कार सवारों की मौत:आपस में टकराए कई वाहन, शवों को निकालने के लिए काटे जा रही कार

रोहतक जिले के महम क्षेत्र में 152डी के कट पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद लगभग 35-40 अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए।

हादसे की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
शवों को निकालने के लिए कार के दरवाजों को काटना पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस दुर्घटना में कुल कितने लोगों की मौत हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

महम में कोहरे के कारण आपस में भिड़े वाहन।
महम में कोहरे के कारण आपस में भिड़े वाहन।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!