loader image
Saturday, November 8, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज हिसार दौरा – जीजेयू के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज हिसार दौरा – जीजेयू के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

हिसार ( PARVEEN BHARDWAJ ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) को हिसार के दौरे पर रहेंगी। वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं मेडल्स वितरित करेंगी। इसके अलावा, वे प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

वीआईपी मेहमानों की उपस्थिति

इस समारोह में राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। प्रशासन ने इस बड़े आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में 10 आईपीएस और 26 डीएसपी अधिकारी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रपति के आगमन के दौरान कुछ देर के लिए रास्तों पर यातायात नियंत्रण रहेगा।

समारोह का पूरा कार्यक्रम

  • सुबह 10:55 बजे: राष्ट्रपति जीजेयू के मुख्य सभागार में पहुंचेंगी।
  • 11:00 बजे से: विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल्स वितरित किए जाएंगे।
  • दोपहर 1:00 बजे: राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के वीआईपी गेस्ट हाउस में लंच करेंगी।
  • दोपहर 3:20 बजे: ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी।

डिग्रियां और मेडल्स वितरित किए जाएंगे

जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के अनुसार, दीक्षांत समारोह चौधरी रणबीर सिंह सभागार के मुख्य हॉल में आयोजित होगा, जहां निम्नलिखित डिग्रियां और मेडल्स वितरित किए जाएंगे:
561 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्रियां।
326 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मेडल्स (यूटीडी, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज)।
149 विद्यार्थियों को संबद्ध डिग्री, लॉ व शिक्षा कॉलेजों के मेडल्स।
89 विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा कोर्स मेडल्स।
1529 विद्यार्थियों (मई 2024 पासआउट) को डिग्रियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!