loader image
Latest:
Tuesday, February 3, 2026

राहुल गांधी आज कुरुक्षेत्र आएंगे:हरियाणा-उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे; ब्रह्मसरोवर पर आरती भी कर सकते हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (21 जनवरी) हरियाणा दौरे पर रहेंगे। वह सुबह साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। यहां वह हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से बातचीत कर उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी के साथ हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। कुमारी सैलजा ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली से अंबाला पहुंचेंगे। जिसके बाद सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र जाएंगे।

ट्रेनिंग कैंप के बाद शाम को राहुल गांधी ब्रह्मसरोवर पर आरती में भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली रवाना होंगे।

ट्रेनिंग कैंप में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य नेता।
ट्रेनिंग कैंप में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य नेता।

राव नरेंद्र सिंह बोले- संगठन को मजबूत करेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के लिए कुरुक्षेत्र एक केंद्रीय स्थान है, इसलिए हमने ट्रेनिंग के लिए इसे चुना। 13 जनवरी को शुरू हुआ यह कैंप 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

कैंप का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनाव लड़ने की राजनीति सिखाना है। इसमें हरियाणा के 32 और उत्तराखंड के 27 कांग्रेस जिला अध्यक्ष, उनके साथ-साथ राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी शामिल हो रहे हैं।

18 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी कैंप में शामिल हुए थे।
18 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी कैंप में शामिल हुए थे।

पिछले साल 4 जून को आए थे राहुल राहुल गांधी ने पिछले साल 4 जून को चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत राज्य के नेताओं और ऑब्जर्वरों की मीटिंग ली थी। उस समय तक हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी। राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा था कि संगठन बनाते समय किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी।

राहुल गांधी के दौरे के बाद 12 अगस्त को कांग्रेस ने 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद, 29 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया गया। उदयभान की जगह पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!