loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

रेवाड़ी में 10 महीने की बच्ची से रेप:खेलाने के बहाने ले गया 40 वर्षीय पड़ोसी, खून से लथपथ छोड़ भागा, रोने की आवाज सुन पहुंचा परिवार

हरियाणा के रेवाड़ी में 10 महीने की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बच्ची को खेलाने के बहाने घर से उठा ले गया था।

इसके बाद उसे अपने कमरे पर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। खून से लथपथ हालत में बच्ची को अपने कमरे में ही छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं, बच्ची के रोने के आवाज सुनकर परिवार वाले वहां पहुंचे। जिस दौरान उन्होंने बच्ची की हालत देखी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।

जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसके साथ रेप होने की पुष्टि की। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ट्रॉमा सेंटर बाहर मौजूद लोग।
ट्रॉमा सेंटर बाहर मौजूद लोग।

 थाना शहर क्षेत्र की रहने वाले एक परिवार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले ने हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से हरियाणा के रेवाड़ी की एक कॉलोनी में रहते है। यहीं पड़ोस में यूपी का एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति भी किराए पर रहता है।

परिवार ने बताया कि उनकी 10 महीने की बच्ची है। जिसे खेलाने के लिए अक्सर पड़ोसी व्यक्ति घर पर आता रहता था। इसी के चलते शनिवार सुबह (20 दिसंबर) सुबह 8 बजे भी कमरे पर आया। यहां आने के बाद उसने कुछ देर बाद बच्ची को खेलाया।

कुछ देर खेलाने के बाद वह बच्ची को अपने साथ गोद में उठा लेकर अपने कमरे पर ले गया। परिवार को लगा कि वह हमेशा की तरह ही उसे खेलाने के लिए अपने साथ ले गया है। बच्ची को ले जाने के कुछ देर बाद बाद ही बच्ची के बहुत तेज रोने की आवाज सुनाई दी।

रोने की आवाज सुनकर परिवार दौड़कर वहां पहुंचा। जिस दौरान देखा कि कमरे में व्यक्ति नहीं था। वहीं, बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। वह जोर-जोर से रो रही थी। इसके तुरंत बाद परिवार वाले उसे वहां से अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की।

जानकारी देते हुए DSP रविंद्र।
जानकारी देते हुए DSP रविंद्र।

इस बारे में जानकारी देते हुए DSP रविंद्र ने बताया कि 10 माह की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। आरोपी के बारे में आस-पड़ोस में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने इस तरह की पहले भी कोई वारदात को अंजाम दिया होगा। आरोपी के खिलाफ 1 माह में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा और उसे जल्द ही सजा दिलवाई जाएगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!