loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

रेवाड़ी में क्लर्क और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार:दोबारा कनेक्शन जोड़ने के मांगे 25 हजार, 20 हजार हुए तय, ACB ने रंग लगाकर दिए

रेवाड़ी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ बिजली निगम के क्लर्क और लाइनमैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। किसान से दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए 25 हजार मांगें थे। दोनों को बावल बिजली निगम के कार्यालय से गिरफ्तार किया। एसीबी की कार्रवाई से बिजली निगम विशेषकर रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

गांव करनावास निवासी किसान राजेंद्र ने अपना बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए आवेदन किया था। बावल बिजली निगम के कार्यालय में कार्यरत लाइनमैन मुकेश और क्लर्क उसे बार-बार टकरा रहे थे। राजेंद्र ने जब कनेक्शन के लिए दबाव बनाया तो लाइनमैन मुकेश और क्लर्क संजय ने उससे दोबारा कनेक्शन चालू करने के लिए 25 हजार रुपए मांगें। बातचीत के बाद 20 हजार में सौदा तय हुआ और मंगलवार को रिश्वत के पैसे लेकर बावल बिजली निगम कार्यालय में मिलना तय हुआ।

बावल के बिजली निगम कार्यालय पहुंची एसीबी की टीम।
बावल के बिजली निगम कार्यालय पहुंची एसीबी की टीम।

रिश्वत मांगने से परेशान राजेंद्र ने की शिकायत

बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने से परेशान किसान राजेंद्र ने मामले की शिकायत की। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम का गठन किया और राजेंद्र को पाउडर लगे 20 हजार रुपए देकर लाइनमैन और क्लर्क को देने के लिए कहा।

इशारा मिलते ही एसीबी ने दबोचा

पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजेंद्र 20 हजार रुपए लेकर मंगलवार को बावल बिजली निगम कार्यालय पहुंचा। जहां उसने रिश्वत के पैसे लाइनमैन और क्लर्क को देने के बाद बाहर इंतजार कर रही एसीबी की टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!