loader image
Latest:
Monday, December 1, 2025

लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत लाया गया:पहली फोटो सामने आई; सलमान खान के घर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला के मर्डर का आरोप

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया। उसे एयरपोर्ट पर NIA ने कस्टडी में ले लिया। अब उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें भारत के 3 लोग हैं।

अनमोल के अलावा 2 लोग पंजाब के हैं। अभी इनके बारे में जानकारी नहीं मिली है। गैंगस्टर अनमोल अप्रैल, 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है।

अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया था। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में है। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

सिद्दीकी के बेटे को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने ईमेल में जानकारी दी

बाबा सिद्दीकी के बेटे और NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि उन्हें अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग से एक ईमेल मिला है। इसमें बताया गया है कि अनमोल को अमेरिका से निकाल दिया गया है। जीशान ने कहा- अनमोल को भारत लाकर उसके अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

अमेरिकी गृह विभाग ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को ईमेल भेजा।
अमेरिकी गृह विभाग ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को ईमेल भेजा।

अनमोल ने भानु प्रताप नाम से फेक पासपोर्ट बनवाया था

लॉरेंस गैंग से सलमान खान को धमकी मिली थी। इसके बाद सलमान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई। NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने सलमान के घर पर फायरिंग की थी।

पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर अनमोल। लाल घेरे में।
पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान के शो में नजर अनमोल। लाल घेरे में।

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर​​​​​, 2024 की रात करीब 9.30 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में करीब 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अनमोल, शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर को मामले में वांटेड घोषित किया गया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय अनमोल शूटर्स से फोन पर टच में था। सिद्दीकी के मरने के बाद एक शूटर ने अनमोल को मौके के फोटो और वीडियो भेजकर कन्फर्म किया कि सिद्दीकी मर गया है।

29 मई, 2022: सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला मर्डर के बाद अनमोल उर्फ ​​भानु का नाम पहली बार चर्चा में आया था। पंजाब पुलिस की जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। उसके भाई अनमोल और भतीजे सचिन ने कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को

लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है। कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!