loader image
Saturday, November 8, 2025

शहीद अग्निवीरों को 1 करोड़ रुपए देगी हरियाणा सरकार: वीरता पुरस्कार विजेताओं को नकद सम्मान, नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी।

शहीद अग्निवीरों को 1 करोड़ रुपए देगी हरियाणा सरकार: वीरता पुरस्कार विजेताओं को नकद सम्मान, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ | Sahil Kasoon The Airnews : हरियाणा सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शहीद अग्निवीरों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, वीरता पुरस्कार जीतने वाले जवानों को भी एकमुश्त नकद पुरस्कार देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय 5 मई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक के बाद आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

शहीद अग्निवीरों को मिलेगा 1 करोड़ रुपए

जो अग्निवीर युद्ध क्षेत्र, आतंकवाद विरोधी अभियान, उग्रवादी हमलों या सीमा पर झड़पों जैसे ऑपरेशनल कर्तव्यों के दौरान शहीद होते हैं, उनके परिजनों को अब हरियाणा सरकार द्वारा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह लाभ अब तक केवल रक्षा व अर्धसैनिक बलों के शहीदों को दिया जाता था।

 वीरता पुरस्कारों की नई नकद राशि

सरकार ने वीरता पुरस्कारों के लिए एकमुश्त नकद राशि का भी प्रावधान किया है:

युद्धकालीन वीरता पुरस्कार:

  • परमवीर चक्र: ₹2 करोड़

  • महावीर चक्र / अशोक चक्र: ₹1 करोड़

  • वीर चक्र: ₹50 लाख

  • सेना पदक / समकक्ष: ₹21 लाख

  • मेंशन-इन-डिस्पैच (वीरता): ₹10 लाख

शांतिकालीन वीरता पुरस्कार:

  • कीर्ति चक्र: ₹51 लाख

  • शौर्य चक्र: ₹31 लाख

  • वायुसेना / नौसेना सेना पदक: ₹10 लाख

  • मेंशन-इन-डिस्पैच (शांति काल): ₹7.5 लाख

  • तटरक्षक पदक: ₹6 लाख

विशिष्ट सेवा पुरस्कार:

  • सेना पदक (विशिष्ट सेवा): ₹1.75 लाख

  • राष्ट्रपति तटरक्षक पदक: ₹1.75 लाख

  • तटरक्षक पदक (सेवा हेतु): ₹1.5 लाख

 दूसरे राज्य से सम्मानित अग्निवीर को नहीं मिलेगा कैश

यदि किसी अन्य राज्य सरकार द्वारा पहले से नकद पुरस्कार दिया गया हो, तो हरियाणा सरकार की नकद सहायता मान्य नहीं होगी। यानी डुप्लिकेट भुगतान नहीं किया जाएगा।

सीधा RTGS से आधार लिंक्ड खातों में भुगतान

इस योजना के तहत नकद राशि जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा RTGS के माध्यम से सीधे आधार लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसका नियंत्रण और मंजूरी हरियाणा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वारा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!