loader image
Friday, March 13, 2026

सांसद नवीन जिंदल की अनुशंसा पर कैथल के गांवों के विकास के लिए 1 करोड़ 40 लाख 64 हजार रुपए स्वीकृत

कैथल : 13 मार्च। सांसद नवीन जिन्दल की अनुशंसा पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि से कैथल जिला के गांवों में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 48 लाख 64 हजार की राशि स्वीकृत कर जारी कर दी है।

इस राशि को जारी करवाने में सांसद नवीन जिन्दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने ही पंचायतों द्वारा भेजे गए एस्टीमेट को एचआरडीएफ फंड के रूप में अप्रूवल दिलाई है।

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से ब्लॉक ढांड के गांव खेड़ी रायवाली में पंचायत भूमि पर शैड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, ब्लॉक पुंडरी के गांव अहमदपुर में बीसी चौपाल के लिए पांच लाख, सलीमपुर मदूद में खेतों के रास्ते के लिए चार लाख 16 हजार, गांव बाकल में प्राचीन शिव मंदिर के पक्के रास्ते के लिए आठ लाख 88 हजार, गांव हाबड़ी में डायचर ब्रिज के रास्ते के लिए 10 लाख,
ब्लॉक कलायत के गांव बड़सिकरी खुर्द में कुम्हार चौपाल के लिए आठ लाख, वजीरनगर में माता रानी पौंड के रास्ते के लिए नौ लाख 32 हजार, ब्लॉक राजौंद में गांव किठाना में चहल पट्टी चौपाल की मरम्मत के लिए पांच लाख 50 हजार स्वीकृत किए गए हैं।
कलायत के गांव कालासर में गोस्वामी चौपाल के निर्माण के लिए सात लाख, गांव बालू गादडा में गली निर्माण के लिए पांच लाख 86 हजार, ब्लॉक कैथल के जसवंती गांव में शमशान घाट के बरामदे के लिए छः लाख, ब्लॉक गुहला के शादीपुर में मंदिर की गली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए खंबाहेड़ा में गुरुद्वारा के पास शैड निर्माण के लिए छः लाख, गांव कंवारतन में दादा खेड़ा मंदिर के साथ बस स्टैंड वाली गली के निर्माण के लिए सात लाख स्वीकृत किए गए हैं।
ब्लॉक सीवन के गांव लंडरकीमा में गली निर्माण के लिए छः लाख, गांव प्रेमपुरा में अजैब सिंह के घर तक की गली निर्माण के लिए छः लाख, गांव रसूलपुर में पंचायती भूमि पर पक्का रास्ता निर्माण के लिए दस लाख स्वीकृत किए गए हैं। ब्लॉक गुहला में गांव शादीपुर में चौपाल के शैड निर्माण के लिए चार लाख 96 हजार, गांव नंदगढ़ में श्मशान घाट में शैड निर्माण के लिए छः लाख और गांव थेह मुकेरिया में रविदास मंदिर से भूना रोड़ तक फिरनी पक्की कराने के लिए नौ लाख 96 हजार स्वीकृत किए गए हैं।

इस तरह सांसद नवीन जिन्दल की अनुशंसा पर एक करोड़ 40 लाख 64 हजार एचआरडीएफ फंड द्वारा ग्रामीण विकास के लिए ग्राम पंचायत के खाते में जारी किए गए। सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार उपरोक्त रिलीज की गई राशि द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरा पैसा ईमानदारी से क्षेत्र के विकास के लिए लगाया जा सके।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!