loader image
Saturday, November 8, 2025

सांसद नवीन जिंदल ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिया पांच लाख रुपये का चेक

 

सांसद नवीन जिंदल

 

 

कैथल, 8 सितंबर। सांसद नवीन जिंदल द्वारा पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया है। जिंदल हाउस कैथल के प्रभारी शंकर लाल गोयल ने डीसी प्रीति के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत भी मौजूद रहे। डीसी प्रीति ने इस नेक कार्य के लिए सांसद नवीन जिंदल का धन्यवाद व्यक्त किया और आमजन से आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए राहत सामग्री पहुंचाएं।

बीजेपी जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के समय हम पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। आज भी सांसद नवीन जिंदल की ओर से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ पांच लाख रुपये का चेक भेजा गया है। आगे भी जितने भी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व अन्य कार्यकर्ताओं इस आपदा में मदद करने का काम कर रहे हैं।

पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने पंजाब में जो प्राकृतिक आपदा आई है, उसके दृष्टिगत वहां पर जनता की मदद करने के लिए पांच लाख का चेक दिया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी जितनी मदद हो सकेगी, वो करेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व बीजेपी परिवार का धन्यवाद किया कि उन्होंने सबसे पहले पंजाब के लोगों की मदद करने का काम किया। उन्होंने पांच करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिए। मुख्यमंत्री जी से प्रेरित हो आज हरियाणा का प्रत्येक गांव पंजाब में सहायता भिजवा रहे हैं। इससे आपस में भाईचारा और प्रेम बढ़ा है।

पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जी ने पांच लाख रुपये की राशि पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दी है। यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस विपदा में सभी का सहयोग जरूरी है। इसके साथ ही जिला की सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं भी बढ़चढ़ कर मदद कर रही हैं। जो त्रासदी आज पंजाब में आई है, वह कहीं पर भी हो सकती है। इसलिए व्यापारी के बिजनेस, किसान की खेती खत्म हो गई। लोग बेघर हो गए। इसलिए आमजन सेवा के इस नेक कार्य में अपना योगदान दें।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!