हरियाणा CET-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट जारी:HSSC ने वेबसाइट पर अपलोड किया; अभ्यर्थियों को OTP मिलने में दिक्कत आ रही
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 ग्रुप सी का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है- आप सभी अभ्यर्थियों को सहर्ष सूचित किया जा रहा है कि सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
3 सिंपल स्टेप्स फॉलो कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के साथ OTP न मिलने जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
HSSC चेयरमैन की पोस्ट…

रिजल्ट देखने में समस्या आए तो ये स्टेप्स फॉलो करें…
- उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए cet2025groupc.hryssc.com पर जाना होगा। यहां लॉगिन बटन पर CLICK करना होगा।
- पोर्टल तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा जो CET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया गया था।
- उम्मीदवारों को वही पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा जो CET 2025 पंजीकरण और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल किया गया था।
- यदि कोई उम्मीदवार अपना CET पंजीकरण संख्या या पासवर्ड भूल जाता है, तो वह “फॉरगॉट पासवर्ड” पर क्लिक कर सकता है।
- यदि उम्मीदवार को अपना CET पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर याद है, तो उसे अपना CET पंजीकरण संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर भरना होगा और “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
- यदि मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त नहीं होता है, तो उम्मीदवार “रीसेंड OTP” बटन पर क्लिक कर सकते हैं या अपने पंजीकृत ईमेल पते पर OTP प्राप्त करने के लिए “ईमेल पर OTP प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें” का चयन कर सकते हैं।
- एक बार ओटीपी प्राप्त हो जाने पर, अभ्यर्थियों को अपना पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट करने के लिए नए पासवर्ड के साथ ओटीपी दर्ज करना होगा तथा नए पासवर्ड की पुष्टि करनी होगी।
- नए पासवर्ड के साथ लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होगा।
स्कोरकार्ड भी देख सकेंगे अभ्यर्थी HSSC ने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई, 2025 को हरियाणा के 1350 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसमें लगभग 13.47 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अगले तीन सालों के लिए हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
HSSC ने हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2025 को PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड भी देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
अभ्यर्थियों की समस्या- OTP नहीं आ रहे रिजल्ट जारी होने के साथ ही अचानक HSSC की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ा है। इससे अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने में मुश्किल हो रही है। कई अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर लॉगिन के लिए OTP नहीं आ रहे। इससे वे अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं।
HSSC मेरिट लिस्ट तैयार करेगा HSSC रिजल्ट की घोषणा के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 तैयार करेगा। इस मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार की रैंकिंग उनके सीईटी स्कोर, कैटेगरी रिजर्वेशन और कुछ खास पदों के लिए तय की गई अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर होगी।
हरियाणा सीईटी मेरिट लिस्ट 2025 तैयार करने की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले सीईटी लिखित परीक्षा, इसके बाद सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लास्ट में मेडिकल जांच होगी।




