loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा के श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी: देवउठनी एकादशी पर खाटू के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 6 जिलों से मिलेगी सुविधा

हरियाणा के श्याम भक्तों के लिए देवउठनी एकादशी पर रेलवे की ओर से 2 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के अलावा गुरुग्राम में भी ठहराव होगा। इन ट्रेनों के 4-4 ट्रिप लगेंगे। खाटू में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इससे लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले ये स्पेशल ट्रेन 4-4 ट्रिप लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा हेतु कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा -शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

खाटू श्याम में बाबा श्याम के दर्शन को जाने वाले यात्री रिंगस रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।
खाटू श्याम में बाबा श्याम के दर्शन को जाने वाले यात्री रिंगस रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं।

कुरुक्षेत्र से रात को चलेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 09711, कुरुक्षेत्र -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (04 ट्रिप) लगाएगी। कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक (4 ट्रिप) लगाएगी। फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
  • रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।

फुलेरा से सुबह चलेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 09713, फुलेरा-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (04 ट्रिप) लगाएगी। फुलेरा से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर दोपह बाद 4:30 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09714, शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (04 ट्रिप) लगाएगी। शकूर बस्ती से शाम 7:00 बजे रवाना होकर रात 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
  • रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 14 डिब्बे होंगे।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!