loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा पुलिस का ASI अफीम तस्करी में गिरफ्तार — यूपी पुलिस ने बरेली से दबोचा, कार से सोना और कैश बरामद

उत्तर प्रदेश की बरेली जिला पुलिस ने हरियाणा पुलिस के ASI को नशा तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान रण सिंह के रूप में हुई है।

वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला पुलिस में तैनात है। UP पुलिस ने अफीम तस्करी के गंभीर आरोपों में ASI के 3 साथियों को भी पकड़ा है।

इस कार्रवाई से कुरुक्षेत्र पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात था ASI रण सिंह।
ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात था ASI रण सिंह।

बरेली पुलिस ने 8 अक्टूबर दिन बुधवार को सिरौली (बरेली) कस्बे के चौराहे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ लिया, लेकिन कल्याणपुर तिराहे पर पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया।चेकिंग में मिली अफीम: पुलिस ने कार में सवार करनाल जिले के ललैज गांव के रण सिंह, ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के मेहरबान, मोहम्मद हसन और करनाल के बरसालू गांव के योगेश कुमार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से पुलिस को 360 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक कड़ा, 2 घड़ी व अंगूठियां और करीब 51 हजार रुपए कैश बरामद हुआ।हरियाणा में करते थे सप्लाई: बरेली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह यूपी से अफीम खरीद कर हरियाणा में बेचते थे। रण सिंह थाना KUK के अंतर्गत आनी वाली ज्योतिसर चौकी में ASI के पद पर तैनात है। हालांकि हरियाणा पुलिस की ओर से रण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई की चर्चा नहीं है।6 माह पहले हुआ था लाइनहाजिर: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रण सिंह को करीब 6 महीने पहले पुलिस लाइन से ज्योतिसर चौकी में भेजा गया था। इससे पहले रण सिंह शाहाबाद पुलिस चौकी में तैनात था। यहां से उसको लाइन हाजिर किया गया था, क्योंकि रण सिंह बगैर सूचना के चौकी से लापता था।

यूपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ASI रण सिंह।
यूपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ASI रण सिंह।

15 दिन पहले बहनोई के साथ गया था अफीम लेने यूपी के सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को 360 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए हरियाणा के तस्करों में रण सिंह हरियाणा पुलिस में ASI है, जो करनाल के असंध थाने के गांव ललेज का निवासी है। वह अब से 15 दिन पहले अपने बहनोई करनाल के थाना बटाना के गांव बरसालू निवासी योगेश, कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव निवासी चालक मेहरबान और राजमिस्त्री हसन के साथ आया था, तब भी यहां से अफीम खरीद कर ले गया था। उस समय पुलिस की नजरों से बच गया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!