loader image

हरियाणा में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, 5वीं की छात्रा का दर्दनाक मामला

हरियाणा ( Sahil Kasoon ) यमुनानगर में 11 साल की रेप विक्टिम ने बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग अभी खुद भी पांचवीं क्लास में पढ़ाई करती है। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की मेडिकल कंडीशन का ध्यान रखा जा रहा है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

CWC (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) की टीम ने अस्पताल पहुंचकर लड़की की मेडीकल कंडीशन की जानकारी ली। वहीं, परिजनों ने नवजात बच्ची को CWC टीम को सौंपने पर सहमति जताई है।

डॉक्टरों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान नाबालिग के पेट में दर्द होने के बाद मामला सामने आया था। उस समय नाबालिग सात माह की प्रेग्नेंट थी। छछरौली पुलिस मामले में आरोपी को जेल में भेज चुकी है।

बच्ची को जन्म देने वाली पांचवीं क्लास में पढ़ती है।
बच्ची को जन्म देने वाली पांचवीं क्लास में पढ़ती है।

शिकायत में बताया कि बेटी को तुरंत छछरौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच की तो बेटी प्रेग्नेंट निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी मेडिकल कंडीशन जांचकर ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया।

नाबालिग की मां के अनुसार, जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया- नवंबर 2025 में सलेमपुर खादर निवासी राकेश कुमार ने फैक्ट्री के क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। राकेश फैक्ट्री मालिक का ड्राइवर था, जिसमें नाबालिग की मां काम करती थी।

पूछताछ में नाबालिग ने परिवार को बताया कि आरोपी ड्राइवर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहता था। कई बार मां को नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी गई। इसका डर दिखाकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।

बुधवार सुबह नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया।
बुधवार सुबह नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया।

परिजनों की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं, लड़की की मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें सामने आया कि वह सात माह की गर्भवती हो चुकी है। मेडिकल कंडीशन के हिसाब से उसका अबॉर्शन कराना संभव नहीं था।

CMO डॉ. जितेंद्र सिंह जानकारी देते हुए।
CMO डॉ. जितेंद्र सिंह जानकारी देते हुए।

CMO डॉ. जितेंद्र ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बच्ची को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज बुधवार सुबह उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई, जिसमें उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

पीड़िता की उम्र काफी कम होने के कारण प्रसव में काफी पीड़ा और उसके बाद उसे कमजोरी महसूस हो रही है। इसी वजह से उसकी सेहत पर निगरानी रखने के लिए उसे दो से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। फिलहाल जच्चा और नवजात, दोनों स्वस्थ हैं।

ASI मंजीत कौर ने बताया- आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
ASI मंजीत कौर ने बताया- आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

छछरौली थाना ASI मंजीत कौर ने बताया कि मई माह में अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक 11 वर्षीय बच्ची गर्भवती है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!