loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हिसार में बेकाबू होकर गिरी बाइक, 2 की मौत:तीसरा दोस्त घायल; मृतकों में एक इकलौता बेटा, दूसरे की एक माह पहले हुई शादी

हिसार जिला के उगालन गांव के पास सड़क हादसे में उगालन गांव के दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त बाइक पर काम की तलाश में जींद गए थे। वापस लौटते समय गांव के पास बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई।

हादसे में अंकुश व मनमोहन की मौत हो गई और संजीव की गंभीर हालत गंभीर बनी हुई है। अंकुश की एक माह पहले ही शादी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 जानकारी के अनुसार, गांव उगालन निवासी संजीव (27), अंकुश (22) और मनमोहन (22) एक ही बाइक पर सवार होकर काम की तलाश में गए थे। बीते कल देर शाम को तीनों गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 8 बजे उगालन गांव के पास अचानक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार तीनों दोस्त घायल हो गए और राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अंकुश व मनमोहन को मृत घोषित कर दिया और संजीव की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।

उगालन निवासी मनमोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अंकुश की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। एक्सीडेंट में दो दोस्तों की मौत से मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों गहरे दोस्त थे और अक्सर काम के सिलसिले में साथ ही बाहर जाते थे।

परिजनों की शिकायत पर बास थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!