loader image

करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग, कैथल में ट्रैक्टर की टक्कर से सुनील की मौत | 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक सुनील का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक सुनील का फाइल फोटो।

कैथल ( साहिल कसून ) करवा चौथ का पावन दिन एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। आईटीआई चुंगी के पास बीती रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की मोटरसाइकिल में आग लग गई।

मृतक की पहचान गांव चंदाना के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही आईटीआई चुंगी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अनाज मंडी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई।
टक्कर लगने के बाद बाइक में आग लग गई।

पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि सुनील पेशे से मिस्त्री था और काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक चुंगी के पास पहुंची, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और वह आग के गोले में बदल गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जली हुई बाइक को अनाज मंडी चौकी ले जाया गया।
जली हुई बाइक को अनाज मंडी चौकी ले जाया गया।

इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद मृतक के तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और करवा चौथ की खुशियां उजड़ गई। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।

अनाज मंडी चौकी इंचार्ज जयपाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!