loader image
Saturday, October 31, 2026

दिल्ली महारैली के लिए कैथल कांग्रेस का आह्वान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कैथल, 30 अक्टूबर 2026 ( साहिल कसून ) आज किसान भवन, कैथल में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से कैथल जिला ऑब्जर्वर पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा और कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। दोनों नेताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली ‘वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ महा रैली में कैथल जिले के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।

जिला ऑब्जर्वर प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि देश में वोट चोरी का खेल खुलेआम चल रहा है। मतदाता सूचियों से करोड़ों नाम काटे जा रहे हैं, नियमों को ताक पर रखकर चुनाव आयोग को सत्ता के हित में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की गरिमा और निष्पक्षता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। अब देश जवाब देने के लिए तैयार है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में हरियाणा के कोने कोने और कैथल जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह रैली सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने का संकल्प है।

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वोट हमारा सबसे बड़ा अधिकार है। इसे चुराने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने पूरे देश को इस लड़ाई में एकजुट करने का आह्वान किया है। कैथल और पूरे हरियाणा के लोग 1 नवंबर को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर साबित करेंगे कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे तैयार हैं। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि यह रैली वोट चोरी के खिलाफ देशव्यापी गुस्से का प्रतीक बनेगी और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने पर मजबूर करेगी।

जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने कहा कि कैथल जिला कांग्रेस इस महा रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले के हर ब्लॉक और गांव से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई हर कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जन की लड़ाई है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा, क्योंकि जनता अब चुप नहीं बैठेगी। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि 1 नवंबर की रैली में अधिकतम संख्या में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने का संदेश दें।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की है। मतदाता सूची से नाम काटने, एसआईआर प्रक्रिया की मनमानी और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठे सवालों का जवाब अब जनता देगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में लाखों लोग जुटकर यह संदेश देंगे कि वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव सुरेंद्र रांझा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष कर्मबीर शर्मा खुराना, उपप्रधान रोशन पाड़ला, महासचिव दर्शन खनौदा, सचिव जयपाल शर्मा, सचिव राजेंद्र रूहल, जिला प्रवक्ता अनिल गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजपाल आर्य, कोषाध्यक्ष महेश गोगिया, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चहल दिल्लोंवाली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविश मिड्डा, किसान कांग्रेस हलकाध्यक्ष रामफल नौच, सुरजीत बेनीवाल, युवा कांग्रेस हलकाध्यक्ष अरुण राणा, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन नाजर सिंह, ब्लॉक समिति पूर्व मेंबर नजरा दयोहरा, काला कठवाड़, पूर्व सरपंच करेशन खनौदा, वेद नंबरदार, गुरुदेव मलिक, ओमप्रकाश सैन, विक्रम दलाल, ऋषि गढ़ी, कर्मबीर सरपंच ग्योंग, करेशन प्रजापति, करण मलिक, प्रेमी श्रवण, राजपाल मलिक, यशपाल गुर्जर जसवंती, राजकुमार सिरटा, दर्शन शर्मा, बलवान सिरटा, चन्द्रमणि शर्मा, शिव कुमार, नफे सिंह जेलर, विक्की भोला, गोपाल कश्यप, शशि शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!