कैथल में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार आरोपी खुद को बताता था कुरुक्षेत्र साइबर सेल का कर्मचारी, गाड़ी से मिली पुलिस की वर्दी

कैथल ( Sahil Kasoon The Airnews) हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस ने एक युवक को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार, निवासी थेह बनेहड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, युवक खुद को कुरुक्षेत्र साइबर सेल का कर्मचारी बताता था, लेकिन जांच में उसका पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं निकला।
महमूदपुर पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल मंगल सिंह की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। गश्त के दौरान सूचना मिली कि विजय कुमार पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा है और पंजाब जाने वाला है।
पुलिस ने नाकाबंदी की और जैसे ही उसकी गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया गया, वह वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े जाने पर विजय कुमार हरियाणा पुलिस का लोगो लगी टी-शर्ट पहने हुए था और खुद को साइबर सेल, कुरुक्षेत्र का कर्मचारी बता रहा था।
जब पुलिस ने कुरुक्षेत्र साइबर सेल से संपर्क किया तो पुष्टि हुई कि इस नाम का कोई कर्मचारी वहां तैनात नहीं है।
तलाशी के दौरान आरोपी की गाड़ी से पुलिस की वर्दी, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ।
जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। मा




